Jun 06 2023 / 7:22 PM

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023: फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने जीता बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड

Spread the love

नई दिल्ली। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ देश के साथ-साथ विदेश में भी खूब नाम कमा रही है। इस फिल्म की जापान से लेकर लॉस एंजेलिस तक कई देशों में स्क्रीनिंग हुई। कुछ दिनों पहले ही गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 की घोषणा की गई थी, जिसमें एस एस राजामौली की फिल्म को दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

अब हाल ही में इस फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर सम्मानित किया गया है। इस गाने को एम. एम. कीरवानी ने कम्पोज किया है। जबकि इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने लिखा है।

आरआरआर फिल्म की इस कामयाबी पर पीएम मोदी ने भी पूरी टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘यह एक बहुत ही खास उपलब्धि है। हर भारतीय को गौरवान्वित किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से आरआरआर को सम्मान मिला है, मैं उन्हें पूरे भारत की तरफ से बधाई देता हूं। फिल्म ने न केवल भारत का मनोरंजन किया, बल्कि विश्व स्तर पर ऐसा करना भी एक बड़ी उपलब्धि है।

बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ ने राम चरण और जूनियर एनटीआर ने स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में अभिनय किया है, जबकि अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। फिलहाल इस फिल्म के ऑस्कर में टक्कर देने की उम्मीद है, लेकिन ऐसा तभी होगा जब यह भारत की आधिकारिक एंट्री में अपनी जगह बनाएगी।

Chhattisgarh