Oct 04 2023 / 4:32 AM

जी-20 समिट के रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे पूर्व पीएम देवगौड़ा, ट्वीट कर बताई वजह

Spread the love

नई दिल्ली। भारत में आयोजित हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले मोहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा शामिल नहीं होंगे। दरअसल, स्वास्थ्य कारणों के चलते पूर्व पीएम देवगौड़ा राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मैं स्वास्थ्य कारणों से 09 सितंबर 2023 को भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुजी द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होऊंगा। मैंने पहले ही सरकार को इस बारे में बता दिया है। मैं जी20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता की कामना करता हूं।

बता दें कि कल यानी शनिवार को होने वाले रात्रिभोज के लिए सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया है। इसके साथ ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस भोज में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। मेहमानों की सूची में सभी सचिव और अन्य विशिष्ट अतिथि भी शामिल हैं जिनमें बड़े उद्योगपति का नाम भी है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौडा को भी रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि जी-20 बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जिसमें अमेरिका, बांग्लादेश और मॉरिशस से आज द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस बीच खबर सामने आई है कि चीन और यूरोपीय यूनियन ने अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का सदस्य बनाने के लिए भारत का समर्थन करने का फैसला किया है।

Chhattisgarh