Mar 27 2023 / 3:28 AM

तुर्किये में फिर हिली धरती, 5वीं बार आया भूकंप, मरने वालों का आंकड़ा 5000 के पार

Spread the love

नई दिल्ली। भूकंप से पूरा विश्व हिला हुआ है। तुर्किये में कुदरत ने कहर बरपाया है। तुर्किये में 5वीं बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके आज दूसरी बार और सोमवार से आज तक 5वीं बार महसूस हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है।

बता दें कि तुर्की में सोमवार को 7.8 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। तब से लेकर खबर लिखे जाने तक तुर्की में कुल 5 भूकंप आ चुके हैं। भूकंप की वजह से यहां मरने वालों की संख्या 5000 पहुंच गई है। जबकि 15 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत व बचाव कार्यों में जुटे अधिकारियों का कहना है कि भूकंप में मारे गए लोगों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

सोमवार को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। खबर लिखे जाने तक इस भूकंप से 5000 से ज्यादा लोगों की मौत की बात सामने आई है। इसके अलावा हजारों लोग लापता हैं और हजारों की संख्या में घायल भी हैं। यहां हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

तुर्की में सोमवार से लेकर अब तक 5 बार भूकंप आ चुका है। 24 घंटे के भीतर आए भूकंप की तीव्रता क्रमशः 7.8, 7.6, 6.0, 5.6 और 5.4 बताई गई है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक दावा भी सामने आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 8 गुना बढ़ सकती है।

Chhattisgarh