Sep 30 2023 / 6:29 PM

राहुल गांधी का अलग अंदाज, लद्दाख में पेंगोंग झील तक दौड़ाई बाइक

Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और केरल से सांसद राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख दौरे पर हैं। इस बीच आज वह राहुल गांधी अलग अंदाज में नजर आए। राहुल गांधी बाइक खुद बाइक चलाकर पैंगोंग झील पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राइडर लुक की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

इस दौरान राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया। राहुल गांधी ने लिखा कि पैंगोंग झील जा रहा हूं। मेरे पिता कहा करते थे कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। राहुल ने लेह, लद्दाख और पैंगोंगत्सो के हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेता गुरुवार को लेह पहुंचे थे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह 25 अगस्त तक लद्दाख में रहेंगे।

बता दें कि कल यानी 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। जानकारी के मुताबिक रविवार को राहुल गांधी अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पैंगोंग झील पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। बाद में वह कारगिल भी जाएंगे और वहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

इससे पहले कल राहुल गांधी ने लेह फुटबॉल मैच देखा था। इसके साथ ही वह कारगिल मेमोरियल गए। वो स्थानीय युवाओं के एक संवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के चुनावों को लेकर होने वाली कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

Chhattisgarh