Dec 08 2023 / 10:22 PM

मोरबी हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुख, कहा- राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन…

Spread the love

नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी हादसे को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह इस हादसे पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं, लेकिन गुजरात सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि मरम्मत के बाद भी यह पुल क्यों गिर गया।

खड़गे ने कहा कि इस ब्रिज को ठीक करने के बाद इसका उद्घाटन हुआ और मरम्मत के बाद ही ब्रिज गिर गया इसके पीछे क्या कारण है? इसकी जांच हो। साथ ही इतने लोगों के एक साथ एक समय में ब्रिज पर उपस्थिति का कारण क्या था इसका भी पता लगाया जाए। मामले की जांच HC के रिटायर्ड जजों से कराई जाए।

मोराबी पुल हादसे पर खड़गे ने आगे कहा कि हम कांग्रेस पार्टी और अपनी ओर से मृतक के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही जो भी लोग इस ब्रिज को बनाने में शामिल थे इसकी जांच की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोरबी हादसे को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें।

Chhattisgarh