Dec 12 2023 / 1:35 AM

चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर चंद्रयान-2 ने किया स्वागत, दोनों के बीच संचार स्थापित

Spread the love

नई दिल्ली। चंद्रयान 3 को चांद पर लैंड होने के लिए सिर्फ दो दिनों का समय बाकी है। चंद्रयान 3 की चांद पर 23 अगस्त की शाम 6 बजे सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है। इस बीच चंद्रयान-3 का स्वागत करने के लिए चंद्रयान 2 दिखाई दिया।

दरअसल चांद की कक्षा में चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का गर्मजोशी से स्वागत किया है और दोनों के बीच दो-तरफा संचार लिंक स्थापित किया गया है। अब लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए MOX के पास कई रूट हैं।

23 अगस्त को शाम 6:04 बजे IST, चंद्रमा की सतह पर विक्रम की महत्वपूर्ण लैंडिंग निर्धारित है। इसरो के वैज्ञानिकों की समर्पित टीम ने इस महत्वपूर्ण कदम के लिए पूरी तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि चंद्रयान 3 के लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त की शाम 5.20 बजे शुरू किया जाएगा।

इसरो का चंद्रयान-3 मिशन अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। वहीं इससे पहले विक्रम लैंडर ने चांद के दूरस्थ स्थल की कुछ खास तस्वीरें ली हैं। इन तस्वीरों को इसरो की ओर से सोमवार सुबह ट्विटर पर शेयर किया गया है।

इसरो ने कल रविवार को कहा कि उसने चंद्रयान-3 मिशन के ‘लैंडर मॉड्यूल’ (एलएम) को कक्षा में थोड़ा और नीचे सफलतापूर्वक पहुंचा दिया, और इसके अब बुधवार (23 अगस्त) को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने का अनुमान है।

बता दें, साल 2019 में भारत ने अपना मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च किया था जो अपने आखिरी मोड़ तक नहीं पहुंच पाया। इसकी सॉफ्ट लैंडिंग में गड़बड़ी हो गई थी जिसके बाद ये क्रैश हो गया। हालांकि क्रैश होने के बाद भी चंद्रयान-2 ने अपना काम किया था।

पिछले 4 साल से चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चांद के इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहा है। चार साल के बाद जब विक्रम लैंडर फिर चांद के पास पहुंचा तो उसे चंद्रयान-2 दिखाई दिया जिसका ऑर्बिटर एक्टिव हुआ है।

Chhattisgarh