Mar 25 2023 / 10:44 PM

बिहार: अमित शाह का सीएम पर निशाना, कहा- नितीश बाबू को हर 3 साल पर पीएम बनने का सपना आता है

Spread the love

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नितीश बाबू को हर 3 साल पर पीएम बनने का सपना आता है, इसलिए वह पाला बदल लेते हैं। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण जीवन भर कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। लेकिन, उनके अनुयाई नीतीश कुमार सत्ता सुख के लिए उसी कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी के चरणों में जाकर लेट गए।

अमित शाह बीजेपी के सहयोग से नीतीश कुमार ने राजद की महा जंगलराज की सरकार के खिलाफ वोट मांगा और सरकार भी बनाई। लेकिन, नीतीश उसी लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए और उनके बेटों को मंत्री भी बनाने का काम किया।

अमित शाह ने 2024 में दोबारा नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया और एक-एक कर चंपारण-आसपास में केंद्र की ओर से किए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भेजी राशि पर गलतबयानी कर नीतीश कुमार विकास कार्यों को बाधित कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि जो 15 हजार करोड़ की मदद हमारे प्रधानमंत्री ने बिहार को भेजी है, उसमें रोड़ा मत बनिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता होनी चाहिए। आपने अगर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है तो वह तारीख बता दीजिए। आधा जंगलराज की जगह पूरा जंगलराज कब ला रहे हैं नीतीश कुमार, जरूर बताएं। लोकतंत्र की यह मांग है।

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब नीतीश कुमार के लिए भाजपा के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। अगर कभी भविष्य में नीतीश कुमार भाजपा की ओर देखते हैं तो उनके लिए मुश्किल होगा कि वह वापसी कर सकें।

अमित शाह ने मंच से ऐलान किया कि अब आया राम गया राम बहुत हुआ। अमित शाह ने राजद और जदयू की तुलना तेल और पानी से की। उन्होंने कहा कि आरजेडी तेल है तो राजद पानी। दोनों का गठबंधन बिल्कुल बेमेल है। दोनों कभी साथ नहीं रह सकते। अमित शाह के इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है।

Chhattisgarh