Mar 24 2023 / 9:04 AM

श्रद्धा हत्याकांड को लेकर बोले अशोक गहलोत- यह एक दुर्घटना, एक धर्म को आधार बनाकर राजनीति की जा रही है

Spread the love

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इस हत्याकांड में हर दिन हो रहे नए खुलासों ने सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। राजनीतिक दलों से जुड़े हुए लोग भी इस पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रद्धा हत्याकांड पर बड़ा बयान दिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को श्रद्धा हत्याकांड को दुर्घटना बताया। अशोक गहलोत ने कहा कि यह घटना, दुर्घटना है, इसे नाम दे दिया गया है। जुमले कस दिए गए हैं। सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती हैं। यह नई बात तो नहीं है लेकिन आपने एक कौम को एक धर्म को टारगेट बना दिया है, उसके आधार पर राजनीति हो रही है।

बीजेपी का नाम लिए बगैर गहलोत ने कहा कि धर्म के नाम पर देश में राजनीति चल रहा है। इसका फायदा आपको मिल रहा है। क्योंकि धर्म के नाम किसी को एकट्ठा करना हो। भीड़ जुटाना हो यह बहुत आसान काम है। आग लगाना बड़ा आसान है। आग बुझाने में वक्त लगता है। अशोक गहलोत ने किसी पार्टी का तो नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा बीजेपी की तरफ ही था। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर एक विशेष समुदाय को टारगेट किया जा रहा है।

Chhattisgarh