कर्नाटक में बोले अरविंद केजरीवाल- मनीष सिसोदिया को जबरन बदनाम किया जा रहा है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कर्नाटक में अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया। इसके लिए दावणगेरे शहर में एक मेगा कार्यक्रम हुआ। इसमें आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी थे।
इस दौरान उन्होंने मनीष सिसोदिया को लेकर बड़ा बयान दिया। केजरीवाल ने कहा कि, मनीष सिसोदिया को जबरन बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार को लेकर हमारी सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करती है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, भ्रष्टाचार को लेकर हम अपने नेताओं को भी सीधे जेल में डाल रहे हैं। पंजाब में मान सरकार ने ये कर के दिखाया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कर्नाटक की जनता से मुफ्त बिजली से लेकर पानी तक दिए जाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक की सरकार आपको ना तो मुफ्त बिजली दे रही है और ना ही मुफ्त पानी। लेकिन हमारी सरकार आएगी तो ये सब सुविधाएं और जनता का हक उन्हें जरूर मिलेगा।
केजरीवाल ने कहा कि, करप्शन को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह सख्त है। जो गलत काम करेगा जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि, मेरा बेटा भी भ्रष्टाचार करेगा तो वो भी जेल ही जाएगा। इससे पहले अरविंद केजरीवाल के कर्नाटक पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।