जी20 में अफ्रीकी संघ को मिली स्थाई सीट, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। जी-20 में एक नए सदस्य की एंट्री हो गई है। पहले इस संगठन में सिर्फ 20 देश ही शुमार थे, लेकिन आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 बैठक में एक और देश का शामिल कर लिया गया है। अफ्रीकी यूनियन को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
जी-20 में अफ्रीकी यूनियन का शामिल होने भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी यूनियन को संगठन में शामिल कराने के बाद प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें सभी देशों ने अपनी सहमति व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी की पहल पर सभी सदस्य देशों ने अफ्रीकी यूनियन का जी-20 देशों में स्थाई सदस्य के तौर पर शामिल होने पर उसका स्वागत किया। बता दें कि अफ्रीकी यूनियन में 55 देश शामिल हैं। जी-20 सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान पीएम मोदी ने अफ्रीकी संघ के जी-20 में अधिकारिक रूप से शामिल होने की घोषणा की। पीएम मोदी ने इसके साथ ही यूनियन के अधयक्ष को गले लगाकर बधाई भी दी।
जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबकी सहमती से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले मैं अफ्रीकी यूनियन अध्यक्ष को जी-20 के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता देश के अंदर और बाहर दोनों जगह समावेशन, ‘सबका साथ’ का प्रतीक बन गई है। यह भारत में लोगों का जी-20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े हुए हैं। 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। ‘सबका साथ’ की भावना के साथ भारत ने प्रस्ताव दिया था कि अफ्रीकी यूनियन को जी-20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। मेरा मानना है कि हम सभी इस प्रस्ताव से सहमत हैं।