24 घंटे में कोरोना के 2,706 नए केस, 25 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में दो दिन की बढ़ोतरी के बाद कोरोना के मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 2706 नए मामले सामने आए हैं और 25 लोगों की मौत हुई है। रविवार को 2828 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हुई थी। वहीं शनिवार को 2685 नए मामले सामने आए और 33 लोगों ने इस महामारी के कारण दम तोड़ दिया था। दैनिक सकारात्मकता दर 0.60 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 17,698 हो गई है। जबकि कुल मौत का आंकड़ा 5,24,611 पहुंच गया है। देश में 4,26,13,440 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। देश में अब तक 193,31,57,352 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। जिसमें से 2,28,823 खुराक कल दी गई। देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,78,267 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था।