भगवंत मान करेंगे बड़ा ऐलान, बोले- आज एक ऐसा फैसला होगा जो इतिहास में कभी नहीं हुआ

नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि अब जनता का पैसा जनता की भलाई के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा। भगवंत मान ने इस बीच एक नया ट्वीट किया जिसकी अब खूब चर्चा भी हो रही है। भगवंत मान ने लिखा, पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में एलान करूंगा…।
भगवंत मान ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में मान ने शपथ ली थी। यहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई हस्तियों ने शिरकत की थी। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें देशभर के नेताओं से बधाई मिल रही है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस ट्वीट में उन्होंने भगवंत मान की तारीफ की है। नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा, सबसे खुशनसीब आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता, उम्मीदों के पहाड़ के साथ भगवंत मान पंजाब में माफिया विरोधी नए युग की शुरुआत करेंगे, उम्मीद है कि वह इस मौके पर खरे उतरेंगे और पंजाब को जनहितैषी नीतियों के साथ पुनरूद्धार के रास्ते पर ले जाएंगे, हमेशा सब ठीक रहे।